छत्तीसगढ़ का बजट बहुत ही निराशाजनक रहा--विधाता पटेल

छत्तीसगढ़ का बजट बहुत ही निराशाजनक रहा--विधाता पटेल
सारंगढ़-- 
छत्तीसगढ़ का 2026 बजट बहुत ही निराशाजनक रहा
विधाता पटेल उपाध्यक्ष असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा की छत्तीसगढ़ का 2026 बजट बहुत ही निराशाजनक रहा है वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने युवाओं को टोपी पहनने का काम किया है यह बजट ना ही छत्तीसगढ़ के हित में है और ना ही युवाओं के हित में है यह बहुत ही निराशाजनक रहा है।महिला सशक्तिकरण:- यह सरकार महिलाओं को महतारी वंदन के नाम से₹1000 प्रति माह का प्रलोभन देकर उनसे व उनके परिवार से बिजली बिल के नाम पर पूरा सुत समेत ब्याज अएठने का काम कर रही है जो की अत्यंत निराशाजनक बात है। युवाओं को नौकरी के बजाय उपहार में यह सरकार हथकड़ियां दे रही है जो की अत्यंत निराशाजनक है। किसानों को अपने धान बेचने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है जो कि इसी सरकार की देन है और अभी तक कई किसान ऐसे हैं जिनका धान तक नहीं बिका है यह सरकार एक मुस्त खरीदी की राशि देने का वादा करके कृषक उन्नति योजना जैसे ढकोसले कर रही है जो की अत्यंत निराशाजनक है इन सब को देखते हुए इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भी नहीं है नेता मंत्री अपने-अपने झोली भरने में लगे हुए !यह बजट सत्र आपको ही मुबारक हो माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post