सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के प्रांजल विशेष स्कूल में होली उत्सव मनाया गया । बच्चों ने स्वयं अपने लिए रंग बिरंगे टोपी और रंग बनाकर खुशी से एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटे। वहीं संस्था के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला ने दिव्यांग बच्चों की खुशी में शामिल होकर रंग गुलाल लगाकर उन्हें उत्साहित किया पूरा परिसर में खुशी का माहौल रहा । विशेष स्कूल में बच्चों के साथ समय निकाल कर उनकी खुशी के लिए इस होली सहयोग जरूर करें ।
छाया: लक्ष्मीनारायण लहरे ' साहिल,