लक्ष्मीनारायण लहरे
रायपुर -दुर्ग । कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान का आयोजन साहू मित्र सभा सभागार सुपेला भिलाई में आयोजित की गई।छत्तीसगढ़ के गुरूर अंचल जिला बालोद निवासी कुलदीप सिंह साहू साहित्यकार के साथ ही एक अच्छे कृषक और समाज सेवी रहे हैं। उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदान को चिर स्थाई बनाए रखने के प्रयास में स्व. कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान का यह तृतीय वर्ष रहा। यह कार्यक्रम लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा साहित्य प्रकोष्ठ साहू मित्र सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
इस गरिमामई कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहित्यकार व समाजसेवी डा वेदवती मंडावी, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई के ट्रस्टी अध्यक्ष आत्मा राम साहू, साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेदराम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर तथा लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के प्रांतीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डा दीनदयाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने कुलदीप सिंह साहू के साहित्यिक और सामाजिक योगदान को विस्तार से रेखांकित किए। वक्ताओं ने कहा कि कुलदीप सिंह अपने जीवन में कर्म को महत्व देते थे और ईमानदारी से अपने कार्यों को समय पर पूरा करते थे।
इसी के साथ ही कार्यक्रम में समाज रत्न स्व मनराखन साहू जी के सामाजिक और साहित्यिक योगदान पर अतिथियों ने अपने विचार रखे। अतिथियों के अलावा समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों ने भी डा मनराखन लाल साहू द्वारा किए गए कार्यों को उल्लेखित किए।
इसके बाद स्व कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक डॉ डी पी देशमुख को तथा अंचल के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार व साहित्यकार हेमलाल साहू निर्मोही को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्कृति कर्मी राम कुमार वर्मा ने भी सामाजिक समरसता पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
कार्यक्रम में जागृति सार्वा, अरुणा जैन, नीतू अरुण साहू, जगन्नाथ निषाद ने कविता पाठ किए।
कार्यक्रम में झमित साहू, उनमेष साहू, अरुण साहू, प्रभा राम साहू, वीरेंद्र साहू, फूलचंद साहू, नोमिन साहू, हेमा साहू, लखेद्र साहू कर्मा विद्यालय के अध्यक्ष धनसाय साहू के अलावा साहू मित्र सभा भिलाई और कर्मा विद्यालय के सदस्य और पदाधिकारीयों के साथ ही साहित्यकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम यादव तथा आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव लाल जी साहू ने किया ।