अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन ने राज्य स्तरीय नशा मुक्ति युवा मैराथन में विजेताओं को 60000 का पुरस्कार वितरण किया ....


 सारंगढ़। सारंगढ़ अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन सारंगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय नशामुक्त युवा मैराथन का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से भारत माता चौक से रेडा गांव तक 08 किलोमीटर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन के तरफ से समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़, राम तिवारी सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी सारंगढ़, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शकौशल ठेठवार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ फकीरा यादव, समाजसेवी नंदकिशोर केजरीवाल, वरिष्ठ अब्बास अली, श्याम सुंदर तायल, नत्थू केडिया, शंकर तायल, घनश्याम बंसल, इन्द्रजीत मनहर, श्री तिवारी , सारंगढ़ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग से जे.एस.एम मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के संचालक मनजीत सिंह तथा उनकी टीम सेवा दे रहे थे। अराधना फाउंडेशन के तरफ से श्रीमती चितकुंवर राव डायरेक्टर के द्वारा फाउंडेशन में किए गए कार्यों को बताते हुए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में हरे कृष्णा साहू कार्यक्रम अधिकारी, राजकुमार जांगड़े कार्यक्रम अधिकारी और एन.एस.एस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी तिवारी के द्वारा किया गया। मैराथन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आशुतोष कुमार भिलाई को 
21 000 ट्रॉफी टी शर्ट आराधना बैग मेडल प्रमाण पत्र के साथ जिला प्रशासन के अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर सुरेश कुमार रतनपुर को ₹11000 ट्रॉफी बैग टी-शर्ट मेडल प्रमाण पत्र के साथ अधिवक्ता विभूति हरिनाथ खूंटे के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर मनीष कुमार छपोरा को ₹5000 तथा ट्रॉफी बैग प्रमाण पत्र मेडल टी-शर्ट के साथ सारंगढ़ शहर के समाजसेवी नंदकिशोर केजरीवाल ,अब्बास अली के द्वारा सम्मानित किया गया। चतुर्थी स्थान पर राजेश मरावी बिलासपुर को 2000 तथा पंचम स्थान पर भोजराम साहू को ₹1500 छठवां स्थान पर सूरज निषाद बालोद को ₹1000 सातवां स्थान अनिल यादव जांजगीर को ₹1000 आठवां स्थान यशराज गगोरी को₹1000 नवां स्थान अरुण कुमार कश्यप सलखान को ₹1000 और दसवा पुरस्कार अनुराग श्रीवास जांजगीर को ₹1000 के साथ मेडल बैग टी-शर्ट प्रमाण पत्र के साथ खेल अधिकारी श्री ठेठवार , फकीरा यादव, कैवर्त के द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 11 से 25 व धावकों को बैग टी-शर्ट प्रमाण पत्र और मेडल के साथ अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post