कृषको को नवाचार और नवीन कृषि यंत्रों के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया व्याख्यान


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला वर्ष 2026 कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम के तृतीय दिवस आज नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. शासन , मोहन यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष जांजगीर , कमल कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत जर्वे (च) , डॉ. के.डी. महंत वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख , डॉ. रंजीत मोदी कीट विज्ञान विशेषज्ञ , डॉ. शशिकांत सूर्यवंशी विषयवस्तु विशेषज्ञ , डॉ. एस.एस. सहायक पशु चिकित्सक , प्रगतिशील कृषक दुष्यंत सिंह , शिव कुमार तिवारी के द्वारा अंचल के कृषकों को नवाचार के विषय पर व्याख्यान दिया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं जैविक खेती , ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन प्रोत्साहन , मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन , रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन , रबी फसलों एवं कीट प्रबंधन एवं भण्डारित अनाजों में कीट प्रबंधन , रबी फसलो मे रोग प्रबंधन , उन्नत विलोपित किस्मों के सम्बंध में वैज्ञानिको एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा जिले एवं दूरस्थ क्षेत्र से आये कृषको को खेती के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत कृषि अभियांत्रिकी बिलासपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर के द्वारा उन्नतशील कृषि यंत्रों का जीवांत प्रदर्शन एवं पशु प्रदर्शन एवं उन्नत नस्लों का दूरस्थ अंचल आये कृषकों को अवलोकन कराया गया। उक्त कार्यक्रम में वैज्ञानिको के द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम में आये कृषको से प्रशिक्षण उपरांत प्रश्नोत्तरी किया गया , जिसमें किसानो के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिससे जिले के कृषको के उन्नत खेती करने की जिज्ञासा बढ़ी। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण चंदेल के द्वारा कृषकों से खेती-बाड़ी के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं अपना अनुभव किसानों से साझा किया गया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post