संविधान दिवस पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन छात्राओं ने प्रस्तावना की ली शपथ ....



" साहित्यकार, पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे से संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति दी संदेश "

सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम छिंद के प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में सुबह संविधान दिवस मनाया गया । छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती रथ बाई भारद्वाज की उपस्थिति में छात्रों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तैल चित्र पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित किए वही छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई गई । शाम 4 बजे अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे छात्रावास प्रवास के दौरान पहुंचे हुए थे छात्रावास परिवार ने आगमन पर स्वागत किए । लहरे से संविधान दिवस पर छात्रावास में अधीक्षिका श्रीमती रथ बाई भारद्वाज ,सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षक एम् डी भारद्वाज और फूल कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में बाबा साहब की तैल चित्र में पुष्पमाला अर्पण कर 67वाँ संविधान दिवस पर अंबेडकर जी को याद किए । छात्रावास के छात्रों को संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिए कि जीवन में शिक्षा जरूरी है आपकी सोच आपकी उन्नति की राह खोल देते हैं आप अच्छे सोचेंगे अच्छे बनेंगे शिक्षा आपकी हर मार्ग को प्रशस्त करती है । देर शाम छात्रावास की छात्रों ने संविधान दिवस को यादगार बनाते हुए ।छत्तीसगढ़ की कई पारंपरिक खेल जैसे फुगड़ी खेल खेले ,कविता पाठ के साथ ही साथ गीत , नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दिए । छात्रों ने अपने अंदर छुपी कला का प्रदर्शन किए । शाम को आयोजन संविधान दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता एम डी भारद्वाज ,फूलकुमार विश्वकर्मा अधीक्षिका श्रीमती रथ बाई भारद्वाज और छात्राओं की उपस्थिति रही ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post