सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम कोसीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकाई का राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर कोसीर मुख्यालय के ग्राम कुम्हारी में आयोजित होगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी के आर डहरिया होंगे उद्घाटन सत्र आज 27 नवंबर की दोपहर आयोजित होगी । पांच दिवसीय इस शिविर में विद्यार्थी गांव में रह कर सामाजिक गतिविधियों पर अपनी भूमिका पर काम करेंगे वहीं इस वर्ष नशा मुक्ति थीम पर गांव में लोगों को जागरूक करेंगे । कार्यक्रम की जानकारी संस्था के प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती के द्वारा दी गई ।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का कार्यक्रम आज से ....
byLikesh khunte
-
0