गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना कोसीर इकाई की सात दिवसीय शिवर उद्घाटित....


लक्ष्मीनारायण लहरे 
सारंगढ़ ।सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुम्हारी में जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया की उपस्थित में प्रारंभ हुई। शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कुम्हारी के पूर्व माध्यमिक शाला में "नशा मुक्त समाज के लिए युवा" थीम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे .आर. डहरिया के आतिथ्य में प्रारंभ किया गया विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजेश्वरी नवरत्न चंद्रा सरपंच कुम्हारी , कार्यक्रम अध्यक्षता एसपी भारती प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर, व्याख्याता नवधा राम कोसले, विजय महिलाने ,श्री उत्तम कुर्रे, मधु महोबिया , श्रीमती प्रियंका तिग्गा की उपस्थिति में प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद की तैल चित्र में दीप प्रज्वलित किया गया ।
कार्यक्रम संचालन राजकुमार जांगड़े कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अतिथियों का स्वागत कराए । जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने संबोधन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की गठन और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) उद्देश्य 
छात्रों में सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की भावना को बढ़ावा देना।
व्यक्तित्व विकास के माध्यम से उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना।समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
शिक्षा और सेवा को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना।
एनएसएस का मूल श्लेव है: *"न स्वयंसेवक, सेवा ही उद्देश्य"*। इसके तहत छात्र विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, जैसे स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, बाढ़ राहत, और शिक्षा जागरूकता।कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिविर पर अपनी बात रखे विद्यार्थी यहां गांव में रखकर 5 दिन तक गांव में जागरूकता का संदेश देंगे ।
वहीं प्राचार्य एस पी भारती ने शिविर के लिए कार्यक्रम अधिकारी को बधाई और उनके उपस्थिति में रहकर विद्यार्थी अपने जीवन मूल्यों को समझेंगे साथ ही साथ शिविर से समाज को जागरूकता का संदेश देकर जाकरुक करेंगे ।शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों में उत्साह दिखा ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post