अवैध महुआ शराब बिक्री करने का आरोपी शराब कोचिया जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा - घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने के आरोपी को थाना राजादेवरी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "आपरेशन विश्वास" के तहत थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम चांदन में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी‌ को गिरफ्तार किया गया।‌ आरोपी से 22,000 रूपये कीमती मूल्य का 110 लीटर महुआ शराब जप्त कर उसके विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना राजादेवरी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपी -

 उत्तर साहू उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम - चांदन , थाना - राजादेवरी , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post