अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बिक्री करने के लिये मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                          .                     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन विश्वास" के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर उसे बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर गत दिवस थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा कृषि उपज मंडी के पास पनगांव-खैंदा रोड में घेराबंदी कर बिक्री करने के लिये मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ा गया।‌ इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसके मोटरसाइकिल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया , जिसमें आरोपी के मोटरसाइकिल के पीछे सीट में रबर तार से बंधा हुआ दो प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेट बना हुआ*अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया , जिसमें कुल 34 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया , जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 4,76,000 रूपये है। साथ ही प्रकरण में आरोपी से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 22 जेड 6757 भी जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्रमांक 384/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण विवेचना में है। 

गिरफ्तार आरोपी - आकाश कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी - खोरसी नाला पनगांव ,  थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post