नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये धोखाधड़ी करने के आरोपी भाई बहन जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आर्मी में नौकरी लगाने के नाम से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले फरार भाई - बहन दो आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                                                                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी नीतीश कुमार कश्यप निवासी नेगुरडीह थाना नवागढ़ के द्वारा विगत वर्ष 16 जून 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपियों के द्वारा दुर्ग में सेना में भर्ती निकला है कहकर अलग अलग व्यक्तियों से 10,59,000 रुपये की ठगी कर लिया गया था। उक्त आरोपियों द्वारा किसी का नौकरी नहीं लगवाया गया और प्रार्थी के द्वारा पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर , झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151/22 धारा 420 , 506 , 34 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में मुख्य आरोपी अर्चना गोस्वामी और अभिषेक गोस्वामी घटना दिनांक से लगातार फरार थे , जिसकी पुलिस लगातार पातासाजी कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया , जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें  न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपीगण -  अर्चना गोस्वामी उम्र 26 वर्षीया निवासी दुर्ग और अभिषेक गोस्वामी 24 निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post