चाकू से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने के दो आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा - सूनसान जगह में खड़े रहने का कारण पूछने एवं विवाद करने से नाराज होकर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुये हत्या करने के दो आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। एफएसएल टीम की रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्य से इस अंधेकत्ल के आरोपियों के संबंध में सुराग मिला।                                              
                        इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया गत दिवस 04 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम परसाभदेर में एक युवक ज्ञानेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है , जिसे उसके परिजनों द्वारा उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया , जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शरीर में किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान पाये गये। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 210/2025 धारा 103 , 3(5) बीएनएस एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाया गया। साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया गया। इसी बीच पुलिस के जांच क्रम में आरोपी साहिल गेण्डरे एवं अमोन के बारे में पता चला , जो उस समय घटनास्थल के आसपास मौजूद थे। उक्त संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संपूर्ण घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों से पूछताछ पर यह बात सामने आई कि आरोपी साहिल गेण्डरे तीन - चार मार्च की दरम्यानी रात्रि ग्राम परसाभदेर में शहीद चौक के पास खड़ा था , साथ ही उसके पास ही अमोन मारिस पीटर भी खड़ा हुआ था। इसी बीच मृतक ज्ञानेश मिश्रा वहां पर आया एवं आरोपियों को यहां सुनसान जगह पर क्यों खड़े हो , क्यों आये हो यहां , इस प्रकार की बातें कहकर एवं कारण आदि पूछकर विवाद करने लगा। इस बात से नाराज होकर आरोपियों द्वारा अपने पास रखे चाकू से मृतक के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया गया , जिससे मृतक लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। घटना कारित करने के पश्चात दोनों आरोपी वहां से भाग गये। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी साहिल गेण्डरे के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मे पूर्व मे भी अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। आरोपी साहिल के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में पूर्व में कुल पांच अपराध दर्ज है एवं सभी अपराध मारपीट एवं हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं से संबंधित है। घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी साहिल द्वारा आनलाईन फ्लिपकार्ट से दो साल पहले मंगाया गया था। प्रकरण की संपूर्ण विवेचना में एफएसएल टीम की रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों से दोनों आरोपियों के संबंध में सुराग मिला। प्रकरण में दोनों आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपीगण - साहिल गेण्डरे उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 मिशन परसाभदेर , थाना - सिटी कोतवाली और अमोन मारिस पीटर उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 मिशन परसाभदेर , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post