न्यूड बीडियो वायरल करने और पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रूपये वसूलने का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा - व्हाट्सएप कॉल कर न्यूड वीडियो वायरल करने एवं पुलिस केस में फंसा देने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने वाले मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा विभिन्न म्यूल खाता धारकों के माध्यम से प्रकरण में ठगी की रकम का आहरण किया गया था।                                          
                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये बताया प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत माह 16 जनवरी 2025 को रात्रि नौ बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान लड़की द्वारा व्हाट्सएप कॉल किया गया। उस लड़की द्वारा कहा गया कि तुमने मेरे साथ अश्लील हरकत किया है , तुम्हारा वीडियो मेरे पास है अगर तुमने मुझे पैसा नहीं दिया तो न्यूड फोटो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगी। इसके थोड़ी देर बाद दो अनजान व्यक्तियों द्वारा स्वयं को पुलिस वाला बताकर अलग - अलग मोबाइल नंबर से प्रार्थी को कॉल करके लड़की के साथ अश्लील हरकत किये हो , तुम्हारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है कहते हुये रुपये की मांग किया गया। उनकी बातों से डर कर प्रार्थी द्वारा कुल 6,83,000 रूपये आरोपियों को दे दिया गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/2025 धारा 318(4) , 308(2) , 308(6) , 319(2) , 351(4) बीएनएस एवं 66 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में यह पाया गया की प्रार्थी द्वारा दी गई रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर कर आहरण किया गया है। प्रकरण की विवेचना क्रम थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी अजय मंडल को पूर्णिया बिहार से गिरफ्तार किया गया , जिससे विस्तृत पूछताछ पर यह पता चला कि आरोपी बारहवीं तक पढ़ा लिखा है तथा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शशि कुमार उर्फ आर्यन के साथ स्कूल के समय में पढ़ाई किया है। शशि कुमार एवं आरोपी अजय मंडल ऑनलाइन बैंक खाता खोलने का काम करते हैं। आरोपी एवं शशि कुमार द्वारा केनरा बैंक , बंधन बैंक , आईडीबीआई बैंक , उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में ऑनलाइन के माध्यम से खाता खुलवाया गया है। उसका संचालन आरोपी और शशि कुमार दोनों करते हैं। ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को अश्लील बात कर , उत्तेजित करते हुये कॉलर का निर्वस्त्र वीडियो बना लेते थे एवं बाद में कॉलर को वीडियो वायरल करने एवं रिपोर्ट करने की धमकी देकर पैसे की मांग करते थे। उक्त पैसे को खुलवाये गये खाते में पैसे डालने के लिये अकाउंट नंबर देते थे। आरोपियों से जुड़कर जिन लोगों ने खाता खुलवाया है उन्हें आरोपी खाता खुलवाने का पांच - पांच हजार रूपये देते हैं। इस प्रकार आरोपी द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर भयादोहन कर लाखों रुपये वसूलने का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी अजय मंडल को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने  आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपी - अजय मंडल उम्र 24 वर्ष निवासी - सुदीन चौक टकमाटोली , पुलिस चौकी - सुदीन , थाना - मरेंगा , जिला - पूर्णिया (बिहार)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post