सोशल मीडिया में अश्लील बीडियो प्रसारित करने का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल से अश्लील बीडियो प्रसारित करने के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                          
                                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना/ सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि चौबीस घंटे आनलाईन फेसबुक , इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है। उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है , उससे संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है। जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया , जिसमें आरोपी लोकेश सहिस के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो  अपललोड कर प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत कार्यवाही किया गया। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण ,  आरक्षक श्रीकांत सिंह , मनोज रत्नेश का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की अपील 

सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा ना करें। सायबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत नहीं होता है , आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर लें , सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड ना करें। सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post