सुकमा//सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता,मुठभेड़ में मारे गए 17 नक्सली

सुकमा -छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए हैं।

नक्सलियों के बस्तर संभाग के दरभा डिवीजन (डीवीसीएम) का नक्सली चार्ज कमांडर जगदीश भी मारा गया है। वहीं अन्य बड़े नक्सली लीडर के भी मारे जाने की खबर है।

40 वर्षीय खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश उर्फ बुधरा छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम नक्सली कांड में भी शामिल था। 25 लाख रुपये का एसजेडसी मेंबर इनामी नक्सली बुधरा वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में डीआरजी के जवानों के शहादत वाली घटना में भी शामिल था। वह नक्सलियों के दरभा डिवीजन कमेटी का इंचार्ज था। वह सुकमा जिले के ग्राम पिट्टेडब्बा थाना कूकानार का निवासी था।


पुलिस ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह बस्तर, सुकमा , दंतेवाड़ा और बीजापुर में बीते छह-सात सालों से कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल था। वह पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहकर नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह पिछले कई सालों से फोर्स के टारगेट पर था।

वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को घायल हो गए,हल्की चोटें आई हैं

पी सुंदरराज IG बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर शनिवार की सुबह DRG सुकमा और CRPF का संयुक्त बल सर्च अभियान के लिए रवाना किए गए थे,जहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई,जिसके बाद इलाके के सर्च में 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।


सुरक्षा बल ने घटना स्थल से बड़ी संख्या में AK 47,सहित अन्य हथियार बरामद किए।वहीं इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की आशंका से सर्च अभियान जारी है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post