अवैध शराब बिक्री करने के चार शराब कोचिया आरोपी गिरफ्तार


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा - जिला पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी शराब कोचियों को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                                                                        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार ऑपरेशन विश्वास के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस थाना भाटापारा ग्रामीण एवं भाटापारा शहर की पुलिस टीमों द्वारा ग्राम सुरजपुरा , ग्राम दतरेंगा एवं माल धक्का भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक अपचारी बालक सहित चार आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 14,850 रूपये कीमती मूल्य का 135 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। साथ ही प्रकरण में अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्ररमांक सीजी 22 एडी 5325 भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

चूड़ामणि उर्फ मनीराम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम - सूरजपुरा , थाना - भाटापारा ग्रामीण , रवि शंकर देवदास उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम - दतरेंगा , थाना भाटापारा ग्रामीण , दयाल दास उर्फ कमान बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी मेहता नगर हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा , जिला - बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) और एक अपचारी बालक।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post