बैटरी चोरी के एक एवं मोटरसायकल चोरी के दो सहित तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैटरी चोरी के एक एवं मोटरसाइकिल चोरी के दो सहित तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी सिद्धार्थ कश्यप निवासी गढ़वट थाना रतनपुर ने गत दिवस 19 फरवरी को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17 फरवरी को अपना मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी -10 बीई 4775 को महराज ढाबा के पास सुबह साढ़े आठ बजे खड़ा कर साईट मे काम करने गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल खड़े किये स्थान पर नही था। इसी तरह ग्राम कडरी सरपंच मिथुन राजेन्द्र वर्मा ने 20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी हाईवा को खड़ी कर टायर का पंचर बनवाने चला गया था। वापस आया तो देखा कि हाईवा में लगे 02 नग बैटरी कीमती 16000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक - 145,147/2024 धारा - 379,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि रेस्ट हाउस रतनपुर के रहने वाले रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की व साँधीपारा निवासी नरेन्द्र पटेल जो चोरी के आदतन अपराधी है , जिनको मोटर सायकल ले जाते देखा गया है तथा मेलाभाठा में एक व्यक्ति बैटरी को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर उक्त संदेहियों को हिकमत अमली से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये। जिनके कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक सीजी - 10 बीई 4775 को तथा आरोपी सूरज यादव से चोरी गई बैटरी को बरामद करते हुये रतनपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर , सउनि विकास सेंगर, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, रामधीर टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की पिता बलदाऊ विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी रेस्ट हाऊस के पास रतनपुर , नरेन्द्र पटेल पिता रामखिलावन पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 07 साँधीपारा रतनपुर और सूरज यादव पिता भरतलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी गिधौरी , थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
जप्त मशरूका -
मोटर सायकल क्र. सीजी -10 बीई 4775 कीमती लगभग 40000 रूपये और दो नग बैटरी कीमती 16000 रूपये।