ट्रेक्टर चोरी के मामले में छह आरोपी जेल दाखिल

ट्रेक्टर चोरी के मामले में छह आरोपी जेल दाखिल 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सरगुजा - मकान मालिक के यहां किरायादार के रूप में रहकर योजनाबद्ध तरीके से ट्रेक्टर चोरी करने के छह आरोपियों को गांधीनगर थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया  , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 
               पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सौरभ मंडल पिता शंकर मंडल उम्र 33 वर्ष निवासी सुभाषनगर अम्बिकापुर एल.टी. फाईनेंस कंपनी में रेपो एजेंट का कार्य करता है। विगत दिवस 08 फरवरी को ट्रैक्टर वाहन स्वामी नरेश टोप्पो पिता बलम साय टोप्पो निवासी चांची, बघिमा थाना बरियों जिला बलरामपुर के कब्जे से किश्त ना पटा पाने के कारण आवेदक ने महिन्द्रा 415 ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 30 एफ-2648 अपने कब्जे में लेकर कंपनी के यार्ड में जमा करने हेतु अम्बिकापुर ले आया , जहां देर रात होने से यार्ड बंद हो जाने के कारण अपने मकान के सामने खड़ा किया था। आवेदक सौरभ मंडल कंपनी के काम से वाड्रफनगर गया था।आरोपी अंकित उर्फ संतोष यादव विगत एक वषों से आवेदक के किराये के मकान में ही निवासरत था , जो मौका पाकर अपने अन्य पांच साथियों के साथ 08फरवरी की शाम लगभग पांच - छह बजे चोरी कर ले गया। प्रार्थी सौरभ मंडल की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्र- 59/2024 धारा 379 भादस. पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना दौरान 150 लोकेशन का सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर आरोपी द्वारा आरटीगा कार से आने तथा ट्रैक्टर चोरी कर ले जाने का पता चला। गांधीनगर पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते आरोपियों की पतातला की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना एवं साइबर सेल के सहयोग से ग्राम चलगली लुण्ड्रा जाकर आरोपी संतोष यादव के घर पर दबिश देकर उसके पूछताछ की गई जो उक्त ट्रैक्टर को योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना स्वीकार  किया एवं अम्बिकापुर में वर्तमान में प्रार्थी के किराये के मकान में रहने वाला संतोष के ही गांव का एक साथी अंकित उर्फ संतोष यादव जो शहर में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। घटना में अंकित उर्फ संतोष यादव के द्वारा ही चोरी की योजना तैयार किया गया जिसके एवज में जयनारायण यादव उर्फ बंगाली के द्वारा 20000 रूपये दिया गया है जिसे उक्त रकम को अंकित ने किश्त पटाने एवं किराया देने में खर्च करना बताया , कुल 1500 सौ रूपये बरामद किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की ट्रैक्टर को अन्य स्थानो एवं दूर-दराज के गांव में बेचने तथा नहीं पकड़ में आने पर इसी प्रकार शहर से कई गाडियों को चोरी कर बेचने की योजना बनाई गई थी। गांधीनगर पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया  , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में सउनि विनय सिंह, आरक्षक उमाशंकर साहू, देवेन्द्र पाठक, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन, श्याम लाल, सत्यम सिंह, साईबर सेल आरक्षक विकाश मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

जप्ती विवरण - 

आरोपी महेश यादव के कब्जे से नागर (हल) , एक नग मोबाईल एवं आरटीगा कार , आरोपी जयनारायण से चोरी ट्रेक्टर का चाभी, ट्रैक्टर वाहन तथा एक नग मोबाईल, आरोपी संतोष यादव पिता मूकी लाल के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाईकल और मोबाईल , आरोपी  ईश्वर दास के कब्जे से एक नग मोबाईल , आरोपी महेश नगेशिया के कब्जे से एक नग  मोबाईल , आरोपी अंकित उर्फ संतोष यादव के कब्जे से 1500 रूपये एवं एक नग मोबाईल बरामद किया गया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post