बावन तास पत्ती से जुआ खेलने के पांच आरोपी गिरफ्तार

बावन तास पत्ती से जुआ खेलने के पांच आरोपी गिरफ्तार 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा  - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये सोनपुरी रोड भरसेला भांठा में रूपये पैसे की दांव लगाकर तास पत्ती से जुआ खेलने वाले  पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट , छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
                              इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 19 फरवरी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि कुछ जुआड़ियान सोनपुरी रोड भरसेला भांठा में बावन पत्ती तास से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर घेराबंदी कर रेड किया आरोपीगण के पास एवं फड़ से कुल 23000 रूपये एवं बावन पत्ती तास जप्त किया गया। जिले में अवैध जुआ सट्टा खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही एवं त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 134/2024 धारा 13 जुआ एक्ट, छग जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 की धारा 3(2) के तहत आरोपीगणों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट एवं प्रधान आरक्षक  संतराम बंजारे, आरक्षक हेमन्त नायक, अजय यादव, अभिनव चौबे, टीका पाल सहित सिटी कोतवाली स्टाफ एवं सायबर सेल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण -

तेज सिंह साहू पिता ईयाराम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी कमल कालोनी वार्ड क्र. 19 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , देवेन्द्र फेकर पिता होरेलाल फेकर उम्र 31 वर्ष निवासी दुर्गा चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , शईक खान ऊर्फ बाबा पिता शहदुला खान उम्र 36 वर्ष निवासी  नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , रामेश्वर पटेल पिता स्व. नकुलराम उम्र 33 वर्ष निवासी लवन रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली और  विजय वर्मा पिता नरसिंह वर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी नहर पारा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post