आईजी ने प्रशिक्षु आईपीएस को स्टार लगाकर नई पोस्टिंग पर दी बधाई
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा प्रशिक्षु (आईपीएस 2020) उमेश गुप्ता को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपरांत स्टार सेरेमनी में स्टार लगाकर उनके नई पदस्थापना पर शुभकामनायें दी। अब वे जिला दुर्ग से प्रशिक्षण समाप्त कर बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सम्हालेंगे।बताते चलें कि छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के जारी आदेश पर सात आईपीएस अफसरों को प्रोबेशन पूरा होने के बाद नई पोस्टिंग बतौर सीएसपी के पद पर दी गई है। जिसमे महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर की ओर से सभी आईपीएस अफसरों की नवीन तैनाती की सूचना जारी की गई। जिसमे दुर्ग जिले से व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहे 2020 बैच के आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को प्रशिक्षण उपरांत आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें उमेश गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा स्टार लगा कर और जिला बिलासपुर में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर नई पोस्टिंग हेतु ढेर सारी बधाईयां देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की गई। स्टार सेरेमनी में पु.म.नि कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर , उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर के द्वारा भी स्टार लगाकर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। स्टार सेरेमनी के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर , स्टेनो श्रीनिवास राव, पी.आर.ओ प्रशांत शुक्ला सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।