महिला बाल विकास विभाग ने शिविर में करायी गोद भराई कार्यक्रम


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - सुशासन तिहार अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आज ग्राम पंचायत अमोरा सेक्टर अंवरीद परियोजना जांजगीर में आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्टर महोदय के निर्देश तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई , सुपोषण कीट वितरण , मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमे महिला जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य श्रीमती आरती तिवारी व अंवरीद सरपंच श्रीमती गीता धीवर द्वारा गर्भवती रीना साहू , दीक्षा मिश्रा , ज्योति पटेल , सरिता पटेल , लक्ष्मीन गोंड की गोद भराई कराई गई तथा बच्चों त्रिशान , अंश ,भूमि , धैर्य और आराध्या को सुपोषण कीट वितरित कर स्वास्थ्य जाँच कराया गया। महिला बाल विकास के विभागीय स्टाल मे पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी , स्थानीय उपलब्ध पोषण आहार प्रदर्शनी एवम ईसीई कार्नर की प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसका ग्रामवासियों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी , जनप्रतिनिधि व कलेक्टर महोदय द्वारा निरीक्षण क़र सराहना किया गया। कार्यक्रम मे परियोजना अधिकारी श्रीमती अनिमा मिश्रा द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पर्यवेक्षक ऋचा तिवारी द्वारा स्टाल प्रभारी का दायित्व सम्हाला गया। इस शिविर में समस्त 19 सम्मिलित ग्राम पंचायतो से कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे। अमोरा की कार्यकर्ता अंजलि तिवारी , लता चौबे , तेरस बाई साहू , श्याम बाई साहू , जानकी सूर्यवंशी एवं सहायिका नीता तिवारी , सुक्रिता पटेल , राधिका , ललिता एवं सोनिया ने विशेष सहयोग किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post