सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़//मिरौनी बैराज में 1 व्यक्ति की मौत से मचा हडकंप…

सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़//मिरौनी बैराज में 1 व्यक्ति की मौत से मचा हडकंप…
सारंगढ़/कोसीर :- – कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघनपुर स्थित मिरौनी बैराज में इन दिनों हजारों की संख्या मे लोगो की भीड़ उमड़ रही है जहाँ हर वक्त कोई ना कोई घटना या हादसा होने का डर बना रहता है उसके लिए लगातार कोसीर पुलिस और प्रशासन जनता से सावधानी बरतने की अपील किया जा रहा कल ही DJ बजाने पर और किसी तरह से लापरवाही करने पर कार्यवाही तक की चेतावनी दी गई थी लेकिन आज एक दुखद खबर सामने आ रही हैँ 
और जहाँ अचानक मिरौनी बैराज में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरत लाल देवागन के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। वे वार्ड क्रमांक 8 सारंगढ़ के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही कोसीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद से बैराज क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई!!

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post