जिला स्तरीय नारी -सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ....



"प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की जयंती मनाई गई "

 "विभिन्न विधा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 100 लोग का हुआ सम्मान"

सारंगढ़ । सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के बिलाईगढ़ नगर के ऐतिहासिक गांव परसाडीह में सासंद ममतामयी मिनी माता जी की जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे लोगों का विविध विधा में सम्मान किया गया । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का गांव ऐतिहासिक गांव है यहां मिनी माता की प्रतिमा स्थापित किया गया वही भारत के सर्वोच्च सदन लोकसभा में रेशम लाल जांगड़े सांसद रहे वही उनके छोटे भाई भूषण लाल जांगड़े राज्य सभा में सदस्य रहे यही नहीं उनके बड़े भाई मूलचंद जांगड़े को सतनामी समाज के पत्रकारिता के प्रथम पुरुष के रूप में जानते हैं स्वतंत्रता सेनानी भी रहे । यह गांव ऐतिहासिक गांव है । 
जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम दोपहर 1बजे प्रारंभ हुई कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला , डॉ पुष्पा बरिहा एवं डॉ गौतम पटेल ने ममतामयी मिनी माता के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर उन्हें नमन किया । 
वहीं सम्मान समारोह आयोजक परिवार संपादक श्रवण घृतलहरे ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया गया । 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य सारंगढ़ श्रीमती हिरा भैरव नाथ ने मुख्य अतिथि के आसंदी से सम्मान समारोह को संबोधन करते हुए मिनी माता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार समारोह को संबोधन करते हुए नारी के महत्व और पत्रकारिता पर अपनी विचार रखीं । कार्यक्रम को डॉ गौतम पटेल , डॉ पुष्पा बरिहा , सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला , पितर लहरे और साहित्यकार शशि भूषण स्नेही ने भी संबोधन किया । कार्यक्रम का आभार सुघर गांव समाचार पत्र के संपादक श्रवण घृत लहरे ने सम्मान समारोह की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए परसाडीह की इतिहास को मंच पर रखते हुए अपने पूर्वजों की इतिहास से अवगत कराए । कार्यक्रम में पहुंचे हुए नारी शक्तियों और पत्रकार बंधुओं का कार्यक्रम में सम्मान किया गया । कार्यकम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे के द्वारा किया गया । वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बिलाईगढ़ पूर्व विधायक चंद्र देव राय शाम गांव पहुंचकर मिनी माता की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर उन्हें नमन । 
कार्यकम में प्रमुख रूप से सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा जटवार , सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला , डॉ गौतम पटेल , डॉ पुष्पा बरिहा , सामाजिक कार्यकर्ता जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर , पितर लहरे , प्रांजल निराला , सरोजा लहरे , करुणा मरावी, तिजेंद्र कुमार लहरे , शंभू राव , बिलाईगढ़ नगर के स्थानीय पत्रकार राजकुमार जांगड़े, रितेश श्रीवास , कवि शशि भूषण स्नेही, सुंदर लाल घृत लहरे , साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे आयोजक परिवार विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post