सारंगढ़ शहर से गांव की गलियों तक उड़ी गुलाल बच्चे बूढ़े और जवान सबने खेले होली गांव में दिखा उत्साह ....



सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहारों में एक होली त्यौहार है जो फागुन माह के पूर्णिमा को मनाया जाता है । रंगों की इस त्यौहार में हर जगह अलग अलग मनाने की परम्परा रही है । गांव गांव में होलिका दहन होती है और लोग पूजा अर्चना कर रंग उत्सव के रूप में मनाते हैं । पूरे वर्ष भर बात नहीं होती लेकिन इस दिन खुशी से रंग लगा एक दूसरे को प्रेम बांटते है । अपने अपने जगह में अपने अपने तौर तरीके और परंपराएं जिंदा है । 
सारंगढ़ प्रांजल विशेष स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने अपने स्कूल परिसर में होली मनाएं वहीं सारंगढ़ नगर के गलियों में भी उत्साह दिखा । कोसीर गांव के गलियों से लेकर घरों के आंगनों में होली खेली गई और प्रेम का संदेश दिए । होली पर्व की कुछ विशेष तस्वीरें जो होली की यादों को संजोने के साथ साथ यादगार बनाती है ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post