सारंगढ़ । होली उत्सव मनाने के बाद विद्यार्थियों 06 मार्च को गणित के परीक्षा लिखे । वहीं अगला परीक्षा सोमवार 09 मार्च को संस्कृत होनी है । गणित पेपर को लेकर विद्यार्थियों से जानकारी ली गई तो कई ग्रुप में विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा गया ।
10 वीं कक्षा के विद्यार्थी आज गणित विषय की पेपर देकर स्कूल से निकलते हुए । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल ,
माँ कौशलेश्वरी ज्ञानोदय विद्या मन्दिर , वैदिक विद्या मन्दिर और शासकीय कन्या हाई स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए । कुल विद्यार्थियों की संख्या 164 जिसमें 154 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे ।
विद्यार्थियों ने बताया गणित का पेपर बढ़िया बना ।
यज्ञेय हंस अपने सहपाठियों के साथ परीक्षा लिखने के बाद की तस्वीर ...