सारंगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत दहीदा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की तीन दिवसीय गुरु घासीदास की भव्य जयंती समारोह का सतनाम सेवा समिति ग्राम-दहिदा द्वारा आयोजन रखा गया है आयोजन दिनांक 27 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा प्रथम दिवस-रामविलास खूंटे माटी हमर मितान छ०ग० सांस्कृतिक लोक कला मंच इतिहास हावय गवाही।द्वितीय दिवस-टी.आर. कुर्बान सुन संगवारी नोहरा लबारी, जागृति लोक कला मंच सिंघनपुर।तृतीय दिवस सतनाम जागृति मंच पामगढ़-श्री रोहित डहरिया एवं पथी व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।इस आयोजन में मंगल भजन, पंथी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जायेगी आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों के द्वारा तैयारी की जा रही है ग्रामवासी की पहल से जयंती कार्यक्रम संपन्नं होगा।
दहीदा में तीन दिवसीय गुरु घासीदास की जयंती समारोह का होगा आयोजन!!
byLikesh khunte
-
0