लक्ष्मीनारायण लहरे
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने कोसीर मुख्यालय के गांव कुम्हारी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सात दिवसीय विशेष शिवर का आयोजन हुआ इस शिविर में 60 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी सात दिन तक गांव में साफ सफाई ,नशा मुक्ति ,व्यक्तिव विकास ,रैली के माध्यम से गांव में जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किए । वहीं इन सात दिनों में वे जीवन जीने के गुर सीखे । शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय के व्याख्याता और अन्य स्कूल के व्याख्याता भी शिविर में जाकर शिविर में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किए उन्हें विद्यार्थी का बोध कराए जीवन जीने की शैली सिखाए उनके भविष्य से जुड़ी बातें और शिक्षा के महत्व के साथ नशा मुक्ति थीम पर गांव में जागरूकता का संदेश देकर उन्मुखी विकास पर जोर दिया गया । विद्यार्थियों से रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने अंदर की छुपी प्रतिभा को मंच में प्रस्तुत किया । समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिए । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े ने इस शिविर में पूरे सात दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों को विशेष बनाने के लिए अपनी महती भूमिका निभाए । संस्था के प्रमुख प्राचार्य एस पी भारती के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन समारोह में संस्था के व्याख्याता विजय महिलाने , गंगाधर बैरागी ,उत्तम प्रसाद कुर्रे , अरुण रात्रे पहुंचे हुए थे वहीं कुम्हारी स्कूल के।स्थानीय शिक्षक मौजूद रहे ।
अंत में शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया । इन सात दिनों में जीवन से जुड़े विविध बातें सीखे ।