दिव्यांग बच्चों को जिला स्तरीय कार्यक्रम भोजन कराना भी मुनासिब नहीं समझा गया कलेक्टर से दुर्व्यवहार की हुई शिकायत ...

सारंगढ़ । सारंगढ़ पान पानी पालगी की नगरी संस्कारधानी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस खेल भांठा मैदान में समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला से बिलाईगढ़ सुदूर अंचल के दिव्यांग विद्यार्थी जिला के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे । अंतरास्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था । इस कार्यकम में सारंगढ़ नगर के विशेष स्कूल प्रांजल के विद्यार्थी भी विभिन्न कार्यक्रम में अपनी विशेष भागीदारी निभाए और अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिए उनके द्वारा नृत्य प्रस्तुति में खूब ताली बजी और सराहना हुई ।वही उस वक्त उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ जब उन्हें भोजन के लिए टोकन देना भी मुनासिब नहीं समझा गया । जिला में बैठे अफसर बस तमाशा देखते रहे इस दुर्व्यवहार का विशेष स्कूल के संचालिका ने जिला कलेक्टर से उसी शाम शिकायत किया गया उनके शिकायत में उन्होंने अपने बच्चों की दर्द को ब्यक्त करते हुए शिकायत किया है । क्या कहते हैं प्रांचल फाउंडेशन के प्रमुख वे शिकायत में लिखे हैं 
दिव्यांगजन बच्चों को भोजन न कराने के संबंध में 
सारंगढ़ खेल मैदान में जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया, जिला कलेक्टर के उपस्थिती में कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों की प्रस्तुति एवं खेल-कूद में भाग लेने के लिए दिनांक 01/12/2025 को शिक्षा विभाग जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी, अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी नोडल श्री फकीरा सर, बी.आर.पी. सारंगढ़ सतपती सर एवं बी.आर.सी सारंगढ़ नीलम लकड़ा द्वारा मौखिक इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। प्रतिभागीयों की जानकारी भी विशेष शिक्षक खीरमती पटेल को दिया गया था। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भी थी। जिसमें बच्चों द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं खेलकूद में भाग भी लिया गया था, जिसमें हमारे बच्चों ने प्रथम, द्वित्तीय स्थान भी प्राप्त किए, हमारे 35 बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए थे, उन्हे भोजन के लिए टोकन नहीं दिया गया व भोजन की लाईन से वापस किया गया। अन्य स्कूलों के बच्चों एवं शिक्षकों को भोजन के लिए टोकन भी दिया गया व भोजन भी कराया गया, लेकिन कार्यक्रम संचालन के जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा कहा गया की प्राईवेट स्कूलों को नहीं बुलाए हैं, तूम लोगों को कौन बुलाया है? जबकी प्राईवेट उम्मीद दिव्यांग स्कूल बरमकेला भी आया था उन्हें टोकन देकर भोजन भी कराया गया है।
जिला स्तरीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें भोजन हेतु टोकन नहीं दिया गया, बच्चे कार्यक्रम में 10:30 से 2:30 बजे तक भूखे पेट बैठे रहे, जिसमें कक्षा पहली की मुकबधिर छात्रा कु. नताशा निषाद भोजन की पंक्ति में खड़े-खड़े बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसपर उसे तुरंत ओ.आर.एस. घोल पिलाया गया तथा दिव्यांग बच्चों को तत्काल संस्था में लाकर भोजन कराया गया। प्राँजल दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।

दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता से उचित कार्यवाही करने कि मांग 
प्रॉजल वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ के द्वारा किया गया ।
आखिर दिव्यांग बच्चों के साथ ऐसा क्यों किया गया ।सीधा सीधा दिव्यांग बच्चों के साथ अन्याय हुई है ।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस में दिव्यांग बच्चों के साथ न्याय की बात कौन रखेगा । क्या जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जिला कलेक्टर कोई कार्यवाही करेंगे या सिर्फ एक शिकायत ही रह जायेगा ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post