राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कोसीर के शिविरार्थियों के द्वारा गांव कुम्हारी में नशा मुक्ति रैली निकाली गई ....

 सारंगढ़ ।शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबंध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के 06 वें दिवस बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र चंद्रा यातायात प्रभारी विशिष्ट अतिथि श्रीमती हीरा भैरवनाथ जाटवर , एवं अध्यक्षता सरपंच श्रीमती राजेश्वरी नवरत्न चंद्रा , प्रधान आरक्षक मुकेश साहू , श्याम प्रधान ,अक्षय रात्रे ,प्रभारी प्रधान पाठक नरेश सुमन, उपस्थित हुए, अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी , प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गयाl मुख्य अतिथि के द्वारा यातायात के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया | विशिष्ट अतिथि हीराबाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया ,सरपंच के द्वारा शिवरार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की| नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया, ग्रामीणों के द्वारा अपने-अपने घरों के सामने रंगोली एवं कलश जलाकर स्वागत किया गया | रैली में ग्रामीण लोगों का सहभागिता के साथ सहयोग प्रदान किया गया ,कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े एवं सभी स्वयंसेवक रैली में तख्ती के साथ नारा लगाते हुए भ्रमण किया |

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post