चिट्टा तस्कर गिरोह के छह आरोपी जेल दाखिल प्रकरण में



अब तक तीस आरोपी गिरफ्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग - योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर अवैध रूप से चिट्टा / हेरोईन खरीदी बिक्री करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। मामले के तार पंजाब राज्य से जुड़े हैं , मामले में इसके पूर्व भी चौबीस आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।                                     
                                               एसएसपी कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिले में हो रहे नशे के कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल (भापुसे.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान विश्वास चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना मोहन नगर के अपराध धारा 20 ख , 27 क , 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 (2) ख बीएनएस 2023 के मामले की विवेचनाक्रम मे मामले में गिरफ्तार सभी आरोपीगण एक दूसरे के सम्पर्क में रहकर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर नशा करने हेतु अवैध रूप से चिट्टा / हेरोईन लाकर खरीदी बिक्री करते हैं। तथा वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर आपस मे नशे की लेन देन की रकम सुविधानुसार नगद व ऑनलाईन के माध्यम से अदान प्रदान करते हैं। आरोपियों द्वारा एक चैनल बनाकर नशे का अवैध कारोबार का कार्य पंजाब से लेकर दुर्ग भिलाई तक करते हैं। जिन लोगो का पतासाजी कर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। मामले मे विवेचना क्रम में आज छह आरोपियों को उनके निवास भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चार नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें  न्यायायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

गिरफ्तार आरोपीगण - 

जयदीप साहू उम्र 29 वर्ष संतोषी चौक जामुल , दीपक गुप्ता उम्र 35 वर्ष न्यू खुर्सीपार , सागर जायसवाल उम्र 27 वर्ष हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल , अजय शर्मा उम्र 31 वर्ष कुरूद थाना जामुल , आकाश चौधरी उम्र 26 वर्ष कुरूद थाना जामुल और अंकित वर्मा उम्र 28 वर्ष कुरूद , थाना - जामुल , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post