निगरानी और गुण्डा बदमाशों पर रखें सतत निगरानी - एसएसपी विजय अग्रवाल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा आज पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में दुर्ग सबडिवीजन के सभी थाना / चौकी प्रभारियों एवं मददगार , रीडरों का बैठक लिया गया। इस बैठक में उनके द्वारा अनुभाग वार की समीक्षा करते हुये विभिन्न थानों के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अद्यतन करने के संबंध में पृथक - पृथक थाना वार जानकारी लिया गया। निगरानी रजिस्टरो में आधार कार्ड , अकाउंट नंबर , मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं ऑनलाइन आईसीजेएस से आपराधिक रिकॉर्ड निकाल कर रजिस्टरों मे अपडेट करने की हिदायत दी गई। सजायाबों की जानकारी दर्ज कर , चाल- चलन एवं गुजर - बसर जाँच कर रजिस्टर को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। थाना के प्रत्येक आरक्षक , प्रधान आरक्षक एवं विवेचकों को नामजद जिम्मेदारी देकर बदमाशों की लगातार चेकिंग करने को कहा गया। हिस्ट्रीशीट में प्रत्येक तीन - तीन माह में राजपत्रित अधिकारियों का टिप दर्ज करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में दुर्ग अनुभाग के सभी थाना/ चौकी प्रभारी एवं डीसीआरबी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post