सुहागिनों ने चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा ... चांद का हुआ दीदार अपने चांद से मिली नजरें

लक्ष्मीनारायण लहरे 
सारंगढ़ । सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत रख कर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखी। चांद का हुआ दीदार अपने चांद से मिली नजरें यह सुखद समय के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत पूरा करते हुए अपने पति के लिए कामनाएं पूरा किए । 
करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए पति पत्नी के प्रेम का पर्व है एक दूसरे के प्रति स्नेह और सम्मान का प्रतीक है ।वर्तमान समय में लोगों के पास समय नहीं है रिश्तों में प्रगाढ़ता के लिए करवा चौथ व्रत एक माध्यम है जो रिश्तों को जोड़ती है और एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जगाती है । सारंगढ़ शहर से लेकर गांवों तक करवा चौथ व्रत सुहागिनों ने रख अपनी प्रेम का भाव प्रगट किए । इस खुशी के पल को अपने अपने सोशल मीडिया में भी तस्वीरें डाल कर व्रत की महत्ता को बताए ।

करवा चौथ की मान्यताएं बहुत ही रोचक और पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं। मान्यताओं की माने तो करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि चंद्रमा को अर्घ्य देने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।छलनी से पति का चेहरा देखना करवा चौथ की रात चंद्र दर्शन के बाद महिलाएं छलनी से पति का चेहरा देखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे पति की आयु बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
करवा चौथ पर झगड़ा और रोना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे व्रत की शुभता और करवा चौथ व्रत का मुख्य उद्देश्य नष्ट हो जाता है।
 वही करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। मीठे और शांत शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।
इन मान्यताओं के अलावा, करवा चौथ का व्रत रखने से महिलाओं को आत्म-संयम और समर्पण की भावना की प्राप्ति होती है। यह पर्व महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है अपने पति और परिवार के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post