वृंदावन हॉल में 26 अक्टूबर को साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह का होगा आयोजन ...

"साहित्यकारों की कविता पाठ से गुंजायमान होगी वृंदावन की कण - कण "
**************************
लक्ष्मीनारायण लहरे 
 रायपुर ।साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 38 वीं मासिक काव्य संध्या एवं दीपावली मिलन समारोह दिनांक ,26,अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल,सिविल लाइन्स रायपुर में होगा ।जिसमें बिलासपुर,कोरबा,भिलाई,दुर्ग,
राजनांदगांव,बालोद, दल्ली राजहरा,महासमुंद,बागबाहरा,
बेमेतरा, कबीरधाम,पलारी,बलौदाबाजार,सारंगढ़ एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस एवं धर्मेंद्र कुमार पोद्दार, विशिष्ठ अतिथि होंगे।
इस कार्यक्रम में श्रीमती कल्याणी तिवारी 'कोकि' को साहित्य सृजन श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान एवं कुमारी अदिति वर्मा को साहित्य सृजन श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि संस्था युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है।इसी श्रृंखला में युवा कवियों राहुल साहू किलकारी एवं हीना 
लखीसरानी को साहित्य सृजन प्रोत्साहन काव्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।कार्यक्रम की जानकारी वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष साहित्य सृजन संस्थान रायपुर के द्वारा दी गई ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post