वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दीनदयाल साहू उन्मेश साहित्य समारोह में होंगे शामिल ....

लक्ष्मीनारायण लहरे 
रायपुर । साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव उन्मेश 2025 का आयोजन 25 सितम्बर से 28 सितम्बर तक रविन्द्र भवन पटना में आयोजित की जा रही है। 
यह आयोजन भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय और बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही है। इस चार दिवसीय आयोजन में देश विदेश के कथाकार, उपन्यासकार, शोधार्थी और साहित्य जगत से जुड़ी प्रतिभाओ को आमंत्रित किया गया है। कई सत्रों में होने वाले इस कार्यक्रम में 24 भाषाओं के अलावा 70 आदिवासी जातियों के लेखक भी शामिल होंगे।
हिन्दी साहित्य अकादमी दिल्ली की त्रैमासिक पत्रिका हिंदुस्तानी भाषा भारती में लेख कई वर्षों से प्रकाशित हो रहे हैं।
इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कहानी वाचन के लिए रायपुर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दीनदयाल साहू आमंत्रित किए हैं। आपकी दो छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह अंजोर और एक लोटा पानी प्रकाशित हैं जिसमें एक लोटा पानी कहानी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर के एम ए छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम में शामिल की गई है। आप लगातार छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति के साथ साथ साहित्य की अन्य विधाओं पर भी लेखन कर रहे हैं। आपकी अनेक साहित्यिक समिति और संगठन में भागीदारी रहती है। लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन के आप प्रदेश अध्यक्ष हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी आंचलिक कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से आपकी साहित्यिक क्रियाकलापों का प्रसारण होता रहता है।
आपके साहित्यिक समर्पण के लिए छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से सम्मानित हो चुके हैं।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post