विंध्यवासिनी देवी मंदिर में आस्था के दीप जले, गांव में निकाली गई कलश यात्रा...


सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सुदूर अंचल कनकबीरा में बिराजी विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में आस्था के दीप जले । 169 ज्योति मनोकामना कलश की हुई स्थापना । बिंझवार समाज के लोग कलश यात्रा में शामिल हुए और अपने परम्परा गत तीर धनुष के साथ बाजे गाजे से कलश यात्रा निकाले ।गांव में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह दिखा । नव दिन तक यहां दूर दूर से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं और दर्शन कर अपने को धन्य मानते है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह कलश की स्थापना हुई और दोपहर को कलश यात्रा निकाली गई । पूरे नव दिन तक यहां महा भंडारे का आयोजन किया जाता है । कलश यात्रा में बिंझवार समाज के लोग नजर आए वहीं आस पास गांव के भक्त दर्शन करने पहुंचे हुए थे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post