योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अंजना पिथालिया को 'डॉक्टरेट' की उपाधि


रायपुर। योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जानी जाने वालीं शिवानंद, खमतराई निवासी अंजना पिथालिया को हाल ही में एक भव्य समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित उपाधि प्रसिद्ध अभिनेता विंदु दारा सिंह द्वारा प्रदान की गई। अंजना पिथालिया ने योग और आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने और एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों ने हजारों लोगों को इन अमूल्य पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
सम्मान ग्रहण करते हुए अंजना पिथालिया ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित साधकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की है, जिन्होंने योग और आयुर्वेद पर अटूट विश्वास दिखाया है। उन्होंने इस सम्मान को भारतीय परंपराओं का सम्मान बताया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post