डॉ. हेमंत खटकर ने किया स्वलिखित पुस्तकों का दान

रायपुर -पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध पंडित सुंदरलाल शर्मा ग्रंथागार में एक विशेष अवसर पर डॉ. हेमंत खटकर सहायक अध्यापक, अध्यापक शिक्षण संस्थान,पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने ग्रंथागार में विद्यार्थियों,शोधार्थियों की शैक्षिक उन्नति एवं ज्ञानवर्धन करने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों का दान किया। 
ग्रंथालय प्रभारी डॉ. पूर्णिया मैडम एवं ग्रंथालय प्रबंधन ने इस योगदान का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ.हेमंत खटकर का यह प्रयास विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक अमूल्य धरोहर साबित होगा। पुस्तक न केवल अध्ययनशील वातावरण को और समृद्ध करेगी बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य एवं ज्ञान की ओर प्रेरित भी करेगी डॉ हेमंत खटकर का उद्देश्य है कि समाज में पढ़ने की आदत को बढ़ावा मिले और अधिक से अधिक लोग ज्ञान का लाभ प्राप्त कर सकें उन्होंने बताया की आगे भी अपनी स्व लिखित पुस्तकों का दान छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्रंथालयों में करना चाहते हैं।
इस पुस्तकों के दान को एक प्रेरणादायी मदद मानते हुए ग्रंथालय परिवार ने डॉ हेमंत खटकर के उज्जवल भविष्य की कामना किए।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post