सभी अधिकारी-कर्मचारी सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चांपा - मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 07 अगस्त 2025 गुरूवार को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक जिले में प्रस्तावित है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आवश्यक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सभी तैयारी समय पर पूर्ण की जाये। कलेक्टर ने हेलीपेड , बेरिकेटिंग , मीटिंग से संबंधित प्रेजेंटेशन , माईक , बैठक व्यवस्था , विद्युत , पेयजल , सुरक्षा व्यवस्था , स्वच्छता , आवागमन , रोड क्लियरेंस , प्रवेश पास आदि के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यवस्था अधूरी ना रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक पांडेय ने सुचारु ट्रैफिक नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती , बेरिकेटिंग , एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कमांडेंट विमल बैस , जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे , अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह , अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post