हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ अध्यक्ष की हुई हृदय स्थल में स्वागत ....

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर में हृदय स्थल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक में हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ अध्यक्ष शालिनी राजपूत का बाजे गाजे के साथ ग्रामीणों ने ऐतिहासिक स्वागत किया । उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी कोसीर प्रवास में पहुंची हुई थी । कसड़ोल से सारंगढ़ प्रवास के दौरान कोसीर अपने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कारणीकरिणी सदस्य सरिता जायसवाल के निज निवास परिवारिक मुलाकात करने पहुंची हुई थी इस दौरान गांव में उनकी स्वागत किया गया ।स्वागत के दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शालिनी राजपूत ,भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ,सिरता जयसवाल और उनके साथ प्रवास पर पहुंचे महिला कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए ।
हृदय स्थल कोसीर में गांव के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया सारंगढ़ अंचल के भाजपा कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य वैजन्ती लहरे , भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता पोलेश्वर बनज , राजेश यादव ,अभिषेक पटेल , बाबूलाल लहरे , चेत बाई सोनी , गांव की महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे वही ।हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ अध्यक्ष को अपने गांव के विकास कार्य के लिए वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने नारी उत्थान के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और विश्वकर्मा , कुम्हार समाज के उत्थान के साथ साथ राधे लाल विश्वकर्मा के सहयोग हेतु उनके स्वास्थ्य के लिए 20 हजार सहायता राशि की अपने पत्र में एक संदेश पत्र के साथ दिए । 
उनके आगमन को लेकर हृदय स्थल में काफी भीड़ रही ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post