" शा उ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन "
लक्ष्मीनारायण लहरे
सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में आन बान शान से जगह जगह ध्वजारोहण किया गया । वही गांव के हृदय स्थल डॉक्टर भीम राव अंबेडकर चौक में सुबह 9.30 बजे गांव के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी के पहुंचे तब हृदय स्थल में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने ध्वजारोहण कर सलामी दी उनके साथ गांव के सरपंच सुमन राव ,उप सरपंच श्रीमती लता बनज , जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ गांव के गणमान्य लोग स्कूल के शिक्षक पंच उपस्थित रहे । स्कूलों की प्रभात फेरी के साथ झांकियां निकाली गई थी जो मन को मोह रही थी । ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात स्कूलों की प्रभात फेरिया अपने अपने स्कूल लौट गए वहीं । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीलाम आदित्य और प्रलाद सोनी को शाल श्रीफल भेंट कर ग्राम पंचायत के द्वारा विधायक के हाथों सम्मान किया गया वही झांकी में वैदिक विद्या मंदिर , सरस्वती शिशु मंदिर , माँ कौशलेश्वरी देवी मंदिर का सम्मान किया गया ।