सारंगढ़// एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या--पुलिस इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने में जुटी!!


सारँगढ । सारंगढ़ नगर में अब आमजनता डर के साए में जी रहे है चाहे वह नगर वासी हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र अब सारंगढ़ जिला धीरे धीरे अपराध का खाई बनता जा रहा और अपराध में भी जघन्य अपराध जैसे मामले बढ़ते जा रहे खास कर जानलेवा लड़ाई झगडे और हत्या जैसे मामले अधिकांश देखने को मिल रहे पूरे जिले में देखा जाए तो हत्या जैसे एक सप्ताह में लगभग आधे दर्जन के आसपास घटना घट चुके पुलिस एक हत्या की गुत्थी सुलझा ही रही की फिर कोई घटना कही घटित हो रहा खासकर सारंगढ़ शहर में अपराध का ग्राफ अधिकांश बढ़ता जा रहा
आज फिर एक हत्या ने सारंगढ़ नगर को भयभीत कर दिया है नगर के वार्ड नंबर 15 में यह घटना घटी है जिसमें मृतिका का नाम प्रर्मिला अजय पति कन्हैया अजय उम्र 31 वर्ष की है जो ग्राम अंडोला थाना कोसीर की निवासी हैं बताया जा रहा है। जिस घर में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली सरिता गोन्डे बताया जा रहा फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है जिसमें पुलिस की प्रथम रिपोर्ट अनुसार सरिता गोन्डे और अमित कुर्रे ने इस घटना को अंजाम दिया है ऐसे जानकारी मिल रही है फिलहाल पुष्टि अभी नहीं हुई है संदेही की रूप में पूछताछ और जांच चल रही है अब जांच में पुलिस के पास कुछ अहम सवाल खड़े है हालाकि समय के साथ जांच में पुलिस सारे सवालों और असल वजह तक पहुंच ही जाएगी फिलहाल सवाल है कि आखिर अंडोंला गांव की रहने वाली मृतिका प्रमिला सारंगढ़ कैसे पहुंची?,,,, आखिर किसके कहने पे आई?,,, आने के बाद उसके साथ क्या हुआ कि उसकी हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया गया?,,,, और इस हत्या में कौन कौन शामिल है?,,, महिला के साथ हत्या से पहले कोई घिनौना कृत्य को तो अंजाम नहीं दिया गया?। फिलहाल पुलिस इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने में जुटी है इन सारे सवालों के जवाब अब पुलिस जब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल हो जाएगी तो ही बाहर आ पाएगा

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post