वरिष्ठ साहित्यकार पयोधि जगदीश गुरु साहित्यकार सम्मान से हुए विभूषित...

लक्ष्मीनारायण लहरे 
बस्तर /भोपालपटनम्।डॉ.गांगुली योग विद्यापीठ, भोपाल द्वारा रविवार को कमला पार्क स्थित आचार्य नरेन्द्रदेव पुस्तकालय में आयोजित 'राज्य स्तरीय जीवनशैली सम्मान' समारोह में मूलत: बीजापुर ज़िले के भोपालपटनम् निवासी वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधि को 'जगदीश गुरु साहित्यकार सम्मान' से अलंकृत किया गया।साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सृजन-सक्रियता और विशिष्ट उपलब्धियों के लिये श्री पयोधि को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल,युवा और सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि अपनी साहित्यिक उपलब्धियों से भोपालपटनम् और बस्तर का गौरव बढ़ाने वाले कवि-कथाकार और जनजातीय संस्कृति एवं भाषाओं के अध्येता के रूप में प्रतिष्ठित श्री पयोधि की विभिन्न विधाओं में कुल 56 पुस्तकें प्रकाशित हैं।बाल साहित्यकार और मासिक बाल पत्रिका 'समझ झरोखा' के संपादक के रूप में भी उनकी विशेष ख्याति रही है।
    समारोह में वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर वी.के.निचलानी,वरिष्ठ पत्रकार श्री सरमन नागेले और जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री संजय जैन को भी उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिये 'राज्य स्तरीय जीवनशैली सम्मान' से विभूषित किया गया।इस अवसर पर संस्था के संचालक योगाचार्य डॉ. पवन गुरु और संयोजिका श्रीमती ममता गुरु की प्रतिबद्धता और नि:स्वार्थ सेवाओं की सराहना की गयी।ग़ौरतलब है कि 87 वर्ष पूर्व डॉ.एम.के.गांगुली द्वारा स्थापित योग विद्यापीठ का कुशल संचालन उनके योग्य शिष्य योगाचार्य पवन गुरु निरंतर कर रहे हैं।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री अजय श्रीवास्तव 'नीलू' ने किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post