लक्ष्मीनारायण लहरे
रायपुर । वृंदावन हाल रायपुर में प्रदेश के लोकप्रिय कवि राजेश जैन 'राही' की 15 वीं कृति श्रृंगार दोहा संग्रह "प्रीत मिलेगी राह में" का विमोचन माननीय अतिथियों मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन बाल अधिकार संरक्षण आयोग), लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डॉ माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग', इंद्रनाथ सिंह (सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी), वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र रावल, डॉ जे.के. डागर विद्यासागर, विख्यात कवयित्री द्वय श्रीमती शकुंतला तरार, डॉ सीमा श्रीवास्तव के कर-कमलों से हुआ। डॉ माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग' ने कृति पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुविख्यात ग़ज़ल गायक श्री राजेश सिंह (सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी) ने की। युवा संस्था के संस्थापक श्री एम राजीव एवं डॉ महेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन बाल अधिकार संरक्षण आयोग) का अभिनंदन कर उन्हें नवरंग समाज रत्न सम्मान से सम्मनित किया गया।
अभिनंदन पत्र का वाचन सुश्री योगिता साहू ने किया। मंच संचालन डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव एवं राजेश जैन 'राही' ने किया।कार्यक्रम में प्रदेश भर से रचनाकारों की उपस्थिति रही। बारिश के झमाझम मौसम में कविताओं', गीतों और ग़ज़लों की बरसात वृंदावन सभागार में होती रही।प्रतिष्ठित ग़ज़ल गायक राजेश सिंह ने अपने गायन से समां बांध दिया।सुश्री अंजनी अग्रवाल ने राजेश जैन 'राही' के दोहों का सस्वर गायन किया। काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों में गोपाल सोलंकी, एमपी विश्वकर्मा, छबिलाल सोनी राजेन्द्र ओझा, किरण लता वैद्य, शायरा नूर सुब्ह सबा, उर्मिला देवी उर्मि, मोहम्मद इरफान खान, राकेश तिवारी, भागीरथ वर्मा, परवेज रायपुरी, अदिति तिवारी, प्रदीप कश्यप, यज्ञदत्त साहू कू नाम प्रमुख हैं जिन्होंने अपने काव्य पाठ से समां बाँध दिया।