शराब में जहर मिलाकर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - ग्राम भठली में शराब पीकर हुये दो लोगों की मौत के मामले में कार्यवाही करते हुये शराब में जहर मिलाकर घटना को अंजाम देने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने  विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                     
                                  इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया कि थाना अन्तर्गत ग्राम भठली निवासी मृतक सीताराम लहरें उम्र 65 वर्ष एवं मृतक रोहित कुमार तेंदुलकर उम्र 25 वर्ष का शराब पीने से गत माह 06 मार्च को दोनों का मौत हो जाने से थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। शराब सेवन से हुये मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में डाक्टर साहब से पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया , जिसमें डाक्टर साहब द्वारा कीटनाशक जहर होना लेख जाने से मर्ग जांच दौरान गवाहों का कथन लिया गया। जिनके द्वारा बताया कि पूर्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरलाल कुर्रे को वाद विवाद करते हुये जान से मारने की धमकी दिया था। घटना दिनांक 06 मार्च की शाम छह बजे रामगोपाल खूंटे शराब के नशे में शराब में जहर मिलाकर सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब को लेकर गया था और सुंदर लाल कुर्रे को शराब पीने के लिये दे रहा था। किन्तु उनके द्वारा शराब की शीशी का सील खुला हुआ और शराब गंदा दिखाई दे रहा है कहकर शराब पीने से मना करने पर पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब पीने के लिये दे दिया। शराब पीने के बाद दोनों का तबियत खराब होने पर ईलाज कराने के लिये अस्पताल लेकर गये थे , जहां दोनों का मृत्यु होना पाये जाने पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 152/25  धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं डीएसपी जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे निवासी भठली थाना नवागढ़ को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ और थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपी -  

रामगोपाल खूंटे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम - भठली ,  थाना - नवागढ़ ,  जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post