टंगिया से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोपी पति जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार भाटापारा - घरेलू बात पर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे के टंगिया से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले के आरोपी पति को थाना भाटापारा शहर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                       
                                   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत दिवस घटना दिनांक 27 मार्च को लगभग साढ़े छह बजे उसके पिता सनत लहरे द्वारा माता रेखा लहरे को घरेलू बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे के धारदार टंगिया से मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाया गया है। मारपीट करने से उसकी मां के सिर एवं सीने में चोट लगा है , जिस पर से उसे इलाज हेतु सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी माता के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर होना एवं गंभीर चोट होना लेख किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 210/2025 धारा 296 , 115(2) , 351(2) ,‌ 109 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी सनत लहरे को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घरेलू बात पर अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर लोहे के टंगिया से उस पर वार कर गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया।  प्रकरण में भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

सनत लहरे उम्र 53 वर्ष निवासी - मेहता नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड भाटापारा , थाना - भाटापारा शहर (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post