सरायपाली -महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. अंबेडकर एवं गुरु बाबा घासीदास जयंती के शुरुआत करने वाले दादा नकुल देव ढीढी जी जयंती के शुभ अवसर पर शंकराचार्य भवन महासमुंद में विकासखंड बसना के छोटे से गांव सुखापाली के किसान के बेटे पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सहायक अध्यापक डॉ. हेमंत खटकर को शिक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य, दर्जनों जनरल प्रकाशन ,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार , पेटेंट एवं दर्जनों पुस्तक प्रकाशन के साथ ही साथ सामाजिक सेवा भावना,विद्यालय स्तर पर जाकर कैरियर परामर्श,आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक,कॉपी उपलब्ध कराने व पौधारोपण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने सहित अन्य कार्य करने के लिए डॉ.अंबेडकर ज्ञान रत्न सम्मान की उपाधि से सम्मानित किया गया है l इस सम्मान के साथ शिक्षक को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भी दिया गया l उक्त सम्मान समारोह में एल.एल.कोसले संस्थापक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की मुख्य अतिथि एवं एस.आर. बंजारे प्रदेश सचिव की अध्यक्षता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कैनाल डिप्टी कलेक्टर पी.एल. कोसरिया,रतन बंजारे ,मंच संचालक रेखराज बघेल ,अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ,नूतन कुर्रे ,जिला अध्यक्ष विजय बंजारे ,दिनेश बंजारे ,मधु खुट्टे ,जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एस. चंद्रसेन मैडम जनपद अध्यक्ष बसना दिलेश्वरी मिलाप निराला वह जनपद अध्यक्ष पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे के हाथों डॉ. हेमंत खटकर ने सम्मान एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त किया l
गांव किसान के बेटे को मिला शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर अंबेडकर ज्ञान रत्न सम्मान
byLikesh khunte
-
0