सारंगढ-बिलाईगढ। दिनांक 23.04.2025 को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भापुसे) द्वारा जिला सारंगढ-बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री आंजनेय वार्ष्णेय भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2018 बैच के अधिकारी हैं तथा इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक बीजापुर,धमतरी के पद पर पदस्थ रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधीनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियां एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया गया। उनके द्वारा बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम एवं निराकरण करने की दिशा में त्वरित कार्य करने का निर्देश दिया गया।
श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भापुसे) ने किया पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ-बिलाईगढ का पदभार ग्रहण...
byLikesh khunte
-
0