गांव में पानी की समस्या को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अधिकारी से मिले जनपद सदस्य प्रतिनिधि ...


सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के ग्रामीण अंचलों में गर्मी पड़ते ही भूजल का स्तर गिरने लगा है जिससे नदी, नाले, तालाब , कुएं , हैंड पंप और बोर तथा नल जल योजनाएं भी प्रभावित हो रही है । सारंगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का क्षेत्र बहुत बड़ा है जिसमें सरिया से बिलाईगढ़ आता है और 706 गांव आते हैं । 
सारंगढ़ जनपद कोसीर क्षेत्र क्रमांक 02 के जनपद सदस्य श्रीमती हिरा जाटवर के प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी बी एल खरे सहायक अभियंता से मिलकर अपने जनपद क्षेत्र के पानी की समस्याओं को रखे वही कोसीर गांव के हृदय स्थल और आस पास मुहल्ले को नल जल से प्रयाप्त पानी नहीं मिलने को लेकर बोर खनन की मांग किए ।अपने आवेदन में कोसीर और कपिस्दा अ के लिए बोर खनन की मांग किए हैं । 
कोसीर गांव में हृदय स्थल क्षेत्र और आस पास में पानी की आने वाले समय में बड़ी समस्या होगी समय रहते नल जल योजना में सुधार की जरूरत है । वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने सहायक अभियंता खरे को गांव की पानी की समस्या से अवगत कराते हुए बोर खनन के लिए निवेदन किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post