विश्वभर में 21 जून, 2024 को मनाए जाने वाले योग दिवस को लेकर विशेष आयोजन किया गया!
मुंगेली///
इसी कड़ी मे श्री सुरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुंगेली एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मति अंजुबाला शुक्ला, महाकौशल विकास समिति के अध्यक्ष श्री मति प्रेमिन साहू के मार्गदर्शन मे महाकौशल विकास समिति द्वारा संचालित बालगृह बालक रामगढ़ मुंगेली मे विश्व योग दिवस मनाया गया जिसमे निवासरत बालको को विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया गया योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांत करने में मदद करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते है तथा प्रत्येक साल अलग अलग थीम मे किया जाता इस साल 2024 के लिए योग दिवस की थीम - योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी (Yoga for Self and Society) रखी गई है l
इस बीच संरक्षण अधिकारी श्री छबिलाल साहू, कपिल यादव, वासुदेव अयंगर, बालगृह के अधीक्षक श्री अश्वनी कुमार साहू, दीपेश शर्मा, रवि साहू, ललित चंद्राकर, भारती ठाकुर, दामिनी साहू, बिसाहिन ध्रुव, सरस्वती ध्रुव, सीताराम, एवं चाइल्ड लाइन 1098 के सभी स्टाफ उपस्थित थे