मां मनका दाई मंदिर में चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - मां मनका दाई मंदिर के दान पेटी एवं आभूषण चोरी करने वाले चार आरोपियों को उड़ीसा राज्य से गिरफ्तार कर जांजगीर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल ने बताया प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत दिवस पंद्रह और सोलह मार्च के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग एक लाख रूपया , चांदी का लोटा एवं डालडा कर करधन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मंदिर की हुई दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये विवेक शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन एवं राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया , जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहन के रवाना होकर संदेहियों मेघु बिसर , शिव लाल बेहरा , मनोरंजन सेठ , कीर्ती पंचभया से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। जिसमें आरोपियो ने उक्त मामले को घटनाकारित करने में अपना- अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, चार नग काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50,700 रूपये को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाया गया। आरोपियों के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक पारस पटेल, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, विवेक सिंह , आरक्षक गिरीश कश्यप सायबर सेल एवं थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राज कुमार चन्द्रा, आरक्षक विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
मेधु बिसर पिता टिगनू बिसर उम्र 23 वर्ष निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , शिव लाल बेहरा पिता हरि बेहरा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिगिड्डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , मनोरंजन सेठ पित सुशील सेठ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , कीर्ती पंचभया पिता संतोष पंचभया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा)